जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, बैरक में फंदे से लटका मिला शव
बरेली। जिला जेल (सेंट्रल जेल-टू) में शनिवार सुबह एक बंदी का शव बैरक में फंदे से लटका मिला। मौत की खबर से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अंकित पुत्र अशोक निवासी गंगोल, थाना परतापुर, मेरठ के रूप में हुई है। अंकित छेड़खानी के एक मामले में जिला जेल में बंद था। शनिवार को बैरक के भीतर उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना…
Read More