राष्ट्रीय खेल दिवस पर टाह पौटा प्राथमिक विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
पीलीभीत।प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में आज राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और उपलब्धियों से अवगत कराया तथा खेलों से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिताओं के परिणाम कैरम(बालिकाएं ):- एकल वर्ग: झलक वर्मा विजेता,…
Read More