नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम सिधौली में शुक्रवार सुबह नदी में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नदी के पानी में मगरमच्छ को तैरते देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुल के ऊपर से मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद गांव में मगरमच्छ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, मगरमच्छ काफी बड़ा है और पिछले कई दिनों से नदी में दिखाई दे रहा है। शुक्रवार सुबह भी…
Read More